पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बृहस्पतिवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने ऊर्जा विभाग के सीएमडी अविनाश कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक ने बड़कागांव एवं केरेडारी में गहराती बिजली समस्या पर गहन चिंता जताते हुए कहा कि मसले पर मैं कई बार ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की हूं, विधानसभा में मामला उठाया।इसके बाद पावर ग्रिड बनने का रास्ता साफ हुआ है।कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी प्रदान हुई है,लेकिन बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है।





इस मामले पर सीएमडी अविनाश कुमार ने बताया कि बड़कागांव में बनने वाला पावर ग्रिड टेंडर प्रक्रिया में चला गया है,जिसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई है। 5 जुलाई के बाद टेंडर प्रक्रिया का निष्पादन हो जाएगा एवं कार्य आदेश प्राप्त होते ही पावर ग्रिड बनाने का कार्य शुरू होगा,जिससे बिजली समस्या पर पूरी तरह से रोकथाम लगेगी। विधायक ने इस संबंध में कहा कि यथाशीघ्र टेंडर प्रक्रिया का निष्पादन होते ही कार्य को धरातल पर उतरने सुनिश्चित किया जाएगा।