प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव में अष्टमी की रोज रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बिंदु कुमार दांगी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि पूजा समिति के पदाधिकारी प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।





शोभा यात्रा का शुभारंभ बड़कागांव दैनिक बाजार मां बसंती दुर्गा मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के पश्चात शुभारंभ किया गया। लोग भारी संख्या में भगवा झंडा लिए हुए जय श्रीराम के जयघोष करते हुए निर्धारित जुलूस मार्ग होते हुए थाना रोड ,मुख्य चौक, अंबेडकर मोहल्ला ,मुस्लिम मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला होते हुए रेंज ऑफिस होते हुए वापस दैनिक बाजार मां बसंती दुर्गा मंदिर पहुंचे।





इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर एसआई चनेश्वर किस्कु की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे ।इतना ही नहीं प्रशासन के द्वारा जुलूस एवं घरों के छतों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही थी। ताकि तुरंत शरारती तत्वों की पहचान की जा सके। जुलूस में पारंपरिक शस्त्रों के साथ के साथ बच्चियों एवं महिलाओं के द्वारा खूब लाठी भांजी गई एवं तलवारबाजी की करतब दिखाई गई।प्रखंड में अष्टमी की रोज महासमिति के द्वारा यह पहली बार दिन में बिना डीजे के और चोंगा ताशा पार्टी के साथ निकाली गई शोभायात्रा थी,जिसमें बढ़-चढ़कर लोग भाग लिए।जय जय श्री राम की जय घोष से गली मोहल्ला गुजमान रहा।





शोभायात्रा में महा समिति के अध्यक्ष बिंदु कुमार दांगी ने कहा कि इस बार की रामनवमी में विशेष कार्य किए जाएंगे। इसे यादगार बनाया जाएगा। बड़कागांव मुख्य चौक स्टेज के पास 12 ×12 फीट एलईडी लगाया जाएगा,जिसमें लाइव वीडियो एवं फ्री वीडियो, सीसीटीवी, लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।





शोभायात्रा में शामिल लोगों में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ,उप प्रमुख वचन देव कुमार, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कोलेश्वर गंझू, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद महासमिति उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, पूर्व मुखिया विष्णु रजक, हिंदू प्रचारक अमन कुमार, चंदनपुरी, देवेंद्र कुमार, जयनाथ महतो, किशोर कुमार, सहेश कुमार, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, बृजेश बर्मा, शंभू चौरसिया, सांवरमल अग्रवाल, लखन विश्वकर्मा के अलावा कई राम भक्त उपस्थित थे।