प्रतिनिधि,बरकट्ठा।प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरकट्ठा दक्षिणी में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रोशमा डुंगडुंग,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया अब्बास अंसारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मिंटू रजक, कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर,प्रधानाध्यापक महेश चौधरी,डॉक्टर त्रिनीता,पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन तथा पंसस मुनिया देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 245 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के 44, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 56, राशन कार्ड में संसोधन के 10, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 6, गुरू जी क्रेडिट कार्ड के 5 आवेदन प्राप्त हुए। जबकी साइकिल के लिए डीबीटी 390 ,जाति प्रमाण पत्र का वितरण 6 लोग का किया गया। मौके पर एसएचजी क्लस्टर सदस्यो के बीच आईडी कार्ड 390 का वितरण, जरूरत मंद 168 लोगों को कंबल तथा 102 कार्ड धारकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 1461 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 1097 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकी 364 प्रोग्रेस में है।





इस अवसर पर के चेचकपी मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, बीपीओ श्यामनाथ वर्मा, अनिमेश सिंह, मुकेश कुमार,राहुल गुप्ता, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा संतोष कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।