प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा मतगणना खत्म होने एक दिन बाद ही बुधवार को बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों से रुबरु होकर कहा कि बरही विधानसभा की जनता ने लोकसभा में जो जनादेश दिया है वो हमें स्वीकार है।लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार से चिंतित हूं। आगे समीछात्मक बैठक करके कहां चूक हुआ है इसपर चर्चा होगा और इस चूक को सुधारने का प्रयास होगा।बरही विधानसभा जो पार्टी को जनादेश मिला है उससे मै दुखी हूं,अपने विधानसभा में मैने जो विकाश का काम किया हूं पूरे राज्य में इस तरह का काम कहीं नही हुआ है।अपने जीवन में मै कभी भी जनता के साथ अपमान या द्वेष का भावना कभी नही रखा हूं,,जब विधानसभा सभा का चुनाव होगा उस समय मुझे पूरा विश्वास है की जनता मेरे काम और जनता प्रेम देखते हुए मेरा साथ देगी और विधानसभा में परिणाम कुछ अलग देखने को मिलेगा।





विधायक ने कहा की पूरे देश में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से खुश हूं और भाजपा को पूर्ण बहुमत नही मिला है।देश की जनता जाग रही है।आने वाले पांच साल में पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह,बालकिशुन यादव,मुखिया हेलाल अख्तर,मीडिया प्रभारी मनोज यादव,नीरज सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।