प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। बलबल मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक बलबक अतिथिशाला में रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता उपस्थित थे।





बैठक में दानपेटी व विभिन्न श्रोतों से प्राप्त आय की समीक्षा की गई।साथ ही आय व्यय पर चर्चा की गई। प्राप्त आय से बलबल मन्दिर परिषर में विकाश के कई काम कराने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अधूरे पड़े मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों व प्रबुद्ध लोगों ने मंदिर विकाश के लिये अपने अपने विचार रखे।





पूर्व विधायक ने कहा कि,बलबल को पर्यटक स्थल के रूप में दर्ज़ा मिलने से यहां कई सुविधाएं बहाल होगी।जिला प्रशासन से मिलकर बलबल के विकाश के लिये मास्टर प्लान तैयार करने का अनुरोध किया जाएगा।बैठक में मुखिया जगदीश यादव,समज सेवी बालेश्वर यादव,नागेश्वर शर्मा,सुरेश यादव, बासुदेव पांडेय,अर्जुन यादव समेत कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।