पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।वैसे तो विगत कई दिनों से लगातार सड़क हादसे में कई जाने चली गई,कई घर उजड़ गए।विभागीय रिकॉर्ड में मौत की सूची बनती जा रही है।फिर भी अधिकारी इस मामले पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। माना कि लोकसभा का महापर्व चल रहा है,जिसमे सभी अधिकारी व्यस्त है,लेकिन जानमाल की कीमत भी होती है,जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता है।





मामला मंगलवार को दोपहर नो एंट्री हटने के बाद शहर के भगतपाड़ा शिव मंदिर के सामने अचानक बंगाल से आ रही एक मिनी छह पहिया वाहन संख्या WB37E 0267 से एक बाइक चालक टकरा गया। बाइक पूरी तरह आगे के चक्का में फंस गया, लेकिन चालक की किस्मत अच्छी थी जो बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही बाइक से छह पहिया वाहन भिड़ गया।बाइक चालक सड़क पर गिर गया, लेकिन डर से बाइक चालक भाग गया। लोगों का मानना है बाइक चालक उम्रदराज था,जिसका पता नहीं चल पाया।घटना का मुख्य कारण स्पीड बताया जा रहा है।





ज्ञात हो कि शहर में 20 किलोमीटर प्रति घंटे के अनुसार वाहन चलनी चाहिए,लेकिन नियमो का पालन नहीं होता है। अगर भविष्य में स्पीड पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आने वाले समय पर पुनः दुर्घटना घट सकती है,जिसमें जान भी जा सकती है।बरहाल मामले को लेकर थाना को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचित किया जा चुका है।पुलिस मामले पर अनुसंधान में जुट गई है,लेकिन सवाल फिर वही सड़क नियमों का पालन आखिर विभाग शक्ति से नहीं करवा पा रहा है। वहीं इस मामले पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विभागीय कमजोरी तो है,लेकिन इसमें परिवहन, पुलिस और माइनिंग विभाग को संयुक्त रूप से कड़ा अभियान चला कर शक्ति से सड़क नियमो को लागू करना होगा तभी इस पर पहल हो पायेगी। हम लोग लगातार सड़क नियमों को लेकर जागरूक अभियान चलाते आ रहें हैं। साथ ही आम नागरिको को भी सड़क नियमों का पालन करना होगा।स्पीड ओवर होने और मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलते समय होने से दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है।