प्रतिनिधि,पाकुड़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा मनसा मंदिर से गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई।शिव बारात झांकी में देवाधिदेव भगवान महादेव और मां पार्वती के अलावा भूत प्रेत के स्वरूप सहित बड़ी संख्या में बागतीपाड़ा,कैलाश नगर,सिद्धार्थ नगर,रेलवे कॉलोनी के शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर हर हर महादेव का जय घोष करते हुए शिव बारात निकाली।
शिव बारात से संपूर्ण क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया। बाबा निलकंठ शिव बारात समिति,बागतीपाड़ा के अध्यक्ष सुकु मंडल सहित अमित घोष, छोटन मेहरा,प्रदीप राय, सुमित घोष, आस्तिक राय के नेतृत्व में शिव बारात निकाली गई। शिव बारात बागतीपाड़ा से निकलकर सिन्धीपाड़ा,धुलियान रोड से होते हुए विवेकानंद चौक से पुनः मुख्य मार्ग की परिक्रमा कर मालगोदाम रोड होते हुए मनसा मंदिर बागतीपाड़ा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।
समिति के अमित घोष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव बारात निकाली गई। इसमें शिव भक्त सभी श्रद्धालु प्रमुख मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिला।बारात भ्रमण के उपरांत संध्या प्रहार मनसा मंदिर परिषद में शिव भक्त बारातियों के लिए सह भोज का आयोजन किया गया तदोपरान्त रात्रि प्रहर वैदिक मंत्रोच्चार के रूद्राभिषेक श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया है।
शिव बारात में प्रेमचंद साहा,हिसाबी राय,लव रजक, सुमित राय,शंभू बागती,कन्हैया रजक,सीमा साहा,देवाशीष दास, सुषमा राय,निभा देवी,साक्षी कुमारी,दामिनी कुमारी,ज्योति राय,सुलेखा साहा,लक्ष्मी बागती, रीना राय सहित सैकड़ों शिवभक्त मौजूद थे।





