पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह में बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे बगोदर बाजार के 10 फुटपाथ दुकानों में भीषण आग लग गई।इस अग्निकांड में सभी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई।पर्याप्त समय तक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने की वजह से दुकानदार तथा आसपास के लोग मूक दर्शक बनकर इस भीषण अग्निकांड को देखते रह गए।कुछ नहीं कर पाए। अग्निकांड के समय पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे, लेकिन दमकल बहुत देर से पहुंची जिसके कारण कुछ बचाया न जा सका।घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक नागेंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने घटना का जायजा लिया।साथ ही घटना पर दुख जताया।





मिली जानकारी के मुताबिक सभी दुकानों को मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सामान का नुकसान बताई जा रही है।इस अग्निकांड ने यहां के कई परिवारों के जीवन तथा आशाओं को मुश्किल में डाल दिया है।करोड़ों के असंख्य योजनाओं का ढिंढोरा पीटने वाले नेताओं तथा प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण किसी तरह जीवन यापन कर रहे ये लोग फिर से सड़क पर आ गए हैं,क्योंकि इनके रोजगार छिन गए।लोगों ने आशा व्यक्त की है कि स्थानीय प्रशासन उनके रोजगार की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था एवं सहयोग की दिशा में अवश्य पहल करेगी।वैसे लंबे समय से पर्याप्त समय में फायर बिग्रेड उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठती रही है।