पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पांडेय महुआ(चतरा)।गिध्दौर प्रखंड क्षेत्र के पांडेय महुआ चौक समीप बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण रविवार को किया गया।डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बिहार के मखदुमपुर विधानसभा विधायक सतीश दास,चतरा विधायक जनार्दन पासवान,सिमरिया विधायक कुमार उज्वल समेत अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस दौरान समाज के लोगों द्वारा अतिथियों को फूलों की माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक सतीश दास ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर गरीबों,शोषितों,वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किए। सतीश दास ने कहा कि भीमराव अंबेदकर ने समता मूलक समाज की परिकल्पना की है।
चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पल है।बाबा साहब का कारवां नहीं रुकेगा,हम लोग मिलकर उनका कारवां बढ़ाएंगे।
सिमरिया विधायक कुमार उज्वल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ है।समाज के लिए जब भी विधायक का आवश्यकता हुई,तो समाज के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर हजारीबाग श्रम अधीक्षक अनिल रंजन,पूर्व विधायक किशुन दास,समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम, उपाध्यक्ष रेनू दास,बीडीओ राहुल देव,सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा,पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव,चारू मुखिया समेत कई अन्य मौजूद थे।





