प्रतिनिधि,बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। भाजपा नेता शैलेश सिंह,अमित कुमार,रविंद्र सिन्हा,राजेंद्र साव,अरविंद भगत,गंगेश्वर यादव संयुक्त रूप से अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को याद करते हुए उनके चित्र में दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर मनाया और कहा कि आज हम सभी भाजपाइयों को अटल बिहारी वाजपेयी के बताए हुए रास्ते में चलने की आवश्यकता है तभी जाकर भाजपा और ज्यादा मजबूत हो सकती है।





इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साव,संजय यादव, अशोक साहू, विजय यादव,सूरज शाह, अखिलेश भोक्ता, रघुनंदन सोनी सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।