बालूमाथ में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का फूंका पुतला





केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा:महागठबंधन





प्रतिनिधि,बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम प्रखंड कार्यालय के समीप से रैली निकालकर थाना चौक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया।





इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस,राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर महागठबंधन के विधायकों और नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।





इस दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी,अमित शाह होश में आओ,केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना बंद करो, विधायक अंबा प्रसाद और राजद नेता सुभाष यादव को परेशान करना बंद करो जैसे कई नारे लगा रहे थे।





इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव,राजद नेता सुरेश राम,बीरेन्द्र यादव, मनोज यादव,तुलसी राम, दशरथ यादव,विजय यादव,अजय साव,प्रेम यादव,लवकुश यादव, राजद युवा अध्यक्ष मोहम्मद आलतफ अंसारी, मोहम्मद जहूर बाबूलाल राम सहित कई लोग मौजूद रहे।