पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं की चुनावी दौरा शुरू हो गया है।इसी कड़ी में देर शाम बालूमाथ में राष्ट्रीय जनता दल का चतरा में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे राजद नेता सह पलामू संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां का बालूमाथ सौरभ ढाबा के पास कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और बुके देकर भव्य स्वागत किया।





इस दौरान ममता भुइयां ने कहा कि झारखंड में राजद पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पलामू प्रमंडल में विशेष रूप से हर एक विधानसभा सीट से प्रत्याशी देने की तैयारी कर चुकी है। आलाकमान के निर्देश पर ही पार्टी विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ेगी।





भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर निशान साधते हुए ममता भुइयां ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव के समय लोगों को बहलाने फुसलाने का पुराना तरीका है।जिस तरह से गठबंधन की सरकार राज्य में महिलाओं को सम्मान देने का काम की है और जमीन स्तर पर विकास की काम कर रही है,उसको जनता भली-भांति जानती है।आने वाले दिन में भी गठबंधन की सरकार झारखंड में बनेगी।





इस मौके पर राजद युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव,प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव,मनोज यादव, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद एजाज,अजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद फिरदोस,संदीप उरांव, तुलसी राम,राजेश रजक, मोहम्मद अजमल हुसैन सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।