बालूमाथ में स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने का रास्ता हुआ साफ, विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण





17 दिसंम्बर को करोड़ों रुपए के लागत से स्वास्थ्य भवन निर्माण का विधायक करेंगे शिलान्यास





स्थल निरीक्षण के मौके पर बीडीओ,सीओ,भवन निर्माण के जूनियर इंजीनियर सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद





प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण बनने का रास्ता साफ हो गया है, जिसे लेकर बुधवार को लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम भवन निर्माण स्थल पहुंचकर अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बालूमाथ, हेरहंज बरियातू के ग्रामीणों की लंबी समय से यह मांग थी कि बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन का निर्माण हो।इसी मांग को लेकर मेरे द्वारा अपने ही सरकार के विरुद्ध चलते सत्र में विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया गया था,जिसके बाद हेमंत सरकार के द्वारा मुझे सदन में अस्वस्थ किया गया था कि जल्द ही आपकी मांग को पूरा किया जाएगा। सरकार ने अपना वादा निभाते हुए बालूमाथ को यह सौगात दी है।हम लातेहार विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हेमंत सरकार को इसके लिए साधुवाद देते हैं।बताते चले की निरीक्षण के दौरान विधायक ने भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर एवं संवेदक को जरूरी कई दिशा निर्देश देते हुए 17 दिसंबर रविवार को स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु शिलान्यास की तिथि निर्धारित की है।





ज्ञात हो की पिछले 15 वर्षों से बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण व्यायामशाला में अस्पताल संचालित किया जा रहा था,जिससे ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब लोगों में यह उम्मीद जगी है कि सीएचसी का अपना भवन होने से समुचित उपचार के साथ-साथ जांच एवं अन्य सुविधा भी एक ही छत के नीचे मिलेगा। प्रखंड के ग्रामीणों ने विधायक की इस सार्थक एवं सफल प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण भवन का निर्माण पूर्ण करवाने का आग्रह किया है।





इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव,अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, लातेहार जिला विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,झामुमो जिला सचिव समशुल होदा,संयुक्त सचिव मो० इमरान,अंकित पांडेय,कांग्रेस नेता आफताब आलम,पंकज तिवारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान,राजेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव,दीपक यादव मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।