प्रतिनिधि,बालूमाथ। प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर परिसर में प्रखंड के सनातनियों की बैठक त्रिवेणी साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वहीं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से भेजी गई पूजित अक्षत कलश को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आगामी 27 दिसंबर को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ नगर भरमन में ज्यादा से ज्यादा सनातनियों का संख्या हो इसे लेकर प्रचार प्रसार करने की बात कही गई।





कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे साहू ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सैकड़ों वर्षों के बाद हो रहा है,जिसे देखने का सौभाग्य हम सभी भारतीयों को मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 दिसंबर को ही बालूमाथ प्रखंड के सभी पंचायत के लिए पूजित अक्षत कलश वितरन की जाएगी।





इस मौके पर दशरथ पासवान,विजय प्रसाद, अजय तुरी,विजय कुमार यादव,देवनंदन प्रसाद,रविंद्र प्रसाद गुप्ता,अरुण कुमार, उपेंद्र कुमार रंगीला सहित कई सनातनी मौजूद रहे।