पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्च विद्यालय के परिसर में एनसीसी 44 बटालियन के कर्नल अमिताभ मुखर्जी के आदेश पर 45 विद्यार्थियों का एनसीसी में नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नल मुखर्जी के निर्देश पर उच्च विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर मोहम्मद वसीम इमाम के नेतृत्व में बुधवार को चयन प्रक्रिया किया गया,जिसमें 200 छात्र छात्राएं एनसीसी में नामांकन के लिए भाग लिया।भाग लेने वाले छात्र छात्राओं की जांच के लिए 800 मीटर की दौड़ विम,डिप्स,सामान्य ज्ञान का लिखित और शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया पूरा कराते हुए 45 विद्यार्थियों को एनसीसी में चयन किया गया।
एनसीसी ऑफिसर वसी इमाम ने कहा कि विद्यालय के कई एनसीसी विद्यार्थी देश की सेवा कर रहे हैं।चयनित विद्यार्थियों को उन्होंने कहा कि आपका नामांकन एनसीसी में हो रहा है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इसका अध्ययन करें। निश्चित रूप से आप इस देश के लिए सेवा करेंगे और आप सफल होकर भारत देश के एक अच्छे नागरिक बनेंगे।
इस मौके पर प्रेम पासवान,सुमित सोनी,अमन सिंह,कृष्ण
राम,राहुल कुमार,विपुल कुमार के द्वारा चयन प्रक्रिया में सराहनीय योगदान दिया।





