प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव निवासी किसान नर्सिंग होम के प्रोपराइटर डॉक्टर बालेश्वर महतो को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हजारीबाग पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोनीत किया गया।भारतीय जनता पार्टी में पिछले कई वर्षों से इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इनके कार्य अनुभव को देखते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एक और कार्य को सौपते हुए इन्हें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा हजारीबाग का जिला मंत्री मनोनीत किया गया।
बालेश्वर महतो ने कहा कि मैं पार्टी में निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहा हूं और पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करूंगा।





