बाल विकास विद्यालय के 38वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया





जिंदगी के हर कदम पर प्रतियोगिता से जूझने वाले इस घोर प्रतियोगी युग में बच्चों को अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है:उपप्राचार्य





प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास विद्यालय में रविवार को 38वां वार्षिक महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में गांव के गण्यमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर वर्मा, उपप्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह,नकुल मंडल,मुरली प्रसाद बरनवाल,मधुसूदन प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्ज्वलित कर किया।महोत्सव पर संस्कृति कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी-अपनी कला का जवला दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।





कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य नवल किशोर वर्मा ने कहा कि बाल विकास विद्यालय की स्थापना 1986 में हुई थी। उस समय इस इलाके में शिक्षक तो थे,लेकिन शिक्षित बनाने के लिए कोई निजी विद्यालय नहीं था। जहां से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।संयोग वश तत्कालीन विधायक स्व.टेकलाल महतो की प्रेरणा से इस बाल विकास विद्यालय की नींव उन्ही की द्वारा रखी गई। उस समय महज दो कमरे, दो शिक्षक 17 बच्चों से विद्यालय की शुरुआत की गई,जो आज तक अविरल यात्रा जारी है और आज 38 वां वार्षिक महोत्सव यह विद्यालय मना रहा है। हमारे सहयोगी शिक्षकों और अभिभावकों के कठोर मेहनत का ही परिणाम है कि इस विद्यालय से पढ़कर सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी परचम प्रखंड, राज्य, देश में ही नहीं विदेशों में भी लहरा रहे हैं,जिसमें अनेक डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, रेलवे, झारखंड पुलिस, बिहार पुलिस, आईटी सेक्टर तथा देश की सुरक्षा में लगे अनेकों सैनिक शामिल है।





मौके पर उपप्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिंदगी के हर कदम पर प्रतियोगिता से जूझने वाले इस घोर प्रतियोगी युग में बच्चों को अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है,जिसमें बच्चे बिना भटकाव के अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।इस विद्यालय की ओर से अपील है कि आप लोग हमें सहयोग दें,जिससे विद्यालय अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा की बुनियाद दे सके।





कार्यक्रम में चेडरा पसंस मुन्नी देवी, विजय कुमार बरनवाल उर्फ (गुड्डू सर) पूनम देवी, जसवंत मिश्रा, महेश पांडेय, अमित कुमार, अनीता देवी, रेनू सिंह, वरुण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद, कृष्णा कुमार, मनोज पाठक, छोटी नाथ गोस्वामी, संजना मिश्रा, पूजा सिंह, अलका गुप्ता, प्रमिला देवी, रिया कुमारी समेत काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।