प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय की किरण देवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। बिजली दीदी के नाम से लोकप्रिय किरण अपनी मेहनत के बल पर दो बच्चों के साथ-साथ अपने पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही है।अपने कौशल और हुनर के बल पर किरण को संपूर्ण प्रखंड के लोग जानते हैं।





किरण देवी ने कौशल विकास का भरपूर लाभ लिया है। बैंक से ऋण लेकर किरण मां भद्रकाली नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चला रही है। यहां तक की किरण द्वारा इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की भी बखूबी मरम्मती किया जाता है।प्रखंड में किरण को बिजली दीदी के नाम से लोग जानते है।





बताया जाता है कि किरण मैट्रिक पास है। शुरुआती दौर में परिवार आर्थिक तंगी के साथ-साथ कई समस्या से जूझ रहा था।इसी क्रम में किरण को किसी ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने की सलाह दिया।जिसके पश्चात एक छोटी सी दुकान से अपने जीवन की शुरुआत किया और आज पूरे प्रखंड में बिजली दीदी के नाम से विख्यात हो गई।





किरण प्रखंड मुख्यालय के संतोष कुमार निराला की पत्नी है। आज बेरोजगार महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी है। किरण को देखकर कई महिलाएं प्रखंड मुख्यालय में छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी दुकानें तक चलाने के लिए प्रेरित हुई है।