प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास को लेकर सोमवार की सुबह साकची स्थित जमशेदपुर अक्षेस विभाग कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक 3 अन्तर्गत बिरसानगर में बन रहे किफायती आवास परियोजना जी-8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसमें दो चरणों में कुल 4670 आवासों का आवंटन जिले की उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रैंडमाइज इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से किया गया।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा परियोजना का निबंधन रेरा में कराने से संबंधित बैठक जुडको रांची और बिरसानगर परियोजना के सभी संवेदक गन के साथ कार्यालय के सभागार में की गई, जिसमें सभी संवेदको को ससमय पीडीसी जमा कराने का स्पष्ट निर्देश भी दिया गया। साथ ही कोताही बरतने वाले संवेदको पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। लाभुकों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने के लिए परियोजना का रेरा में निबंधन होना आवश्यक है। जबकि निबंधन के उपरांत ही बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।अधिकतर लाभुकों का ऋण के ऊपर निर्भर होने के कारण लाभुक अंशदान ससमय जमा नही हो पा रहा है।इसका सीधा असर परियोजना के निर्माण पर पड़ रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से आवास योजना के नोडल पधाधिकारी राहुल कुमार, टाउन प्लानर दीपक माझी, जुडको के डीजीएम संतोष चौबे, परियोजना प्रबंधक धनंजय कुमार समेत सभी संवेदक उपस्थित रहे।





