प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार बीडीओ सोमा उरांव, मुखिया नरेश लोहार,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव सहित कई लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर उनके शहादत को याद की गई।





बीडीओ उरांव ने कहा कि बिरसा भगवान के कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता हैं। आज ही के दिन झारखंड की स्थापना हुई थी।झारखंड राज्य का आज 23 वर्ष पूरा होने को है।इस मौके पर कई प्रखंड एवं अंचलकर्मी मौजूद रहे।