लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिल्डर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। यहां बिल्डर से फोन पर मोहम्मद इम्तियाज नाम के व्यक्ति ने 60 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उमेश पाल हत्याकांड जैसा हाल करने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि वह अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का करीबी है।घबराए हुए बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर नटवर गोयल को 4 मार्च चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे।तभी उनको 94736-10000 नंबर से धमकी भरा फोन किया गया था।फोन करने वाले ने खुद का नाम मोहम्मद इम्तियाज बताते हुए गालियां देना शुरू कर दिया था।फोन करने वाले ने कहा कि उसे 60 लाख रुपये दे दो, नहीं तो हत्या कर देगा।उसने कहा था कि वह इलाहाबाद के करैली का रहने वाला है। साथ ही उसने यह भी कहा था कि उसके अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से संबंध हैं।इसके बाद कॉल कट हो गया था। 4 मार्च के बाद भी नटवर के पास धमकी भरे फोन आते रहे थे।
बिल्डर नटवर गोयल का कहना है कि फोन करने वाले मोहम्मद इम्तियाज ने उससे कहा है कि यदि 60 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी गई तो मेरा उमेश पाल हत्याकांड जैसा हाल कर देगा।बिल्डर ने अपनी रिपोर्ट की कॉपी सीएम योगी के ऑफिस, पुलिस उपायुक्त, ज्वाइंट कमिश्नर को भी भेजी है।
बता दें कि प्रयागराज में 24 फरवरी को धूमनगंज थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मी की शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियां और बम बरसाकर हत्या कर दी थी।शूटरों ने उमेश पाल हत्याकांड को 44 सेकेंड में अजाम दिया।उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी, भाई, बेटे सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करायी है।





