प्रतिनिधि,बिशुनपुरा,गढ़वा।बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा पंचायत के राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में केन्द्र सरकार के योजनाओं का प्रसारण एलईडी टीवी वाहन के माध्यम से किया गया। वहीं जेएसएलपीएस महिला समूह द्वारा गीत प्रस्तुत की गई तथा लोगों द्वारा प्रस्तावना सपथ लिया है।
इस मौके पर लोगों ने खड़ा होकर टीवी के माध्यम से जनकारी ली। वहीं कार्यक्रम में गैस कनेक्शन(उज्वला योजना), भारतीय डाक, कृषि, चिकित्सा से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे।
इस मौके पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांती देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, जेएसएलपीएस से मोनिका डोडराय, विवेक सिंह, एएनएम तारा गुप्ता, भरदूल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





