प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिस्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया गोलचक्कर के पास सोमवार की सुबह 9:30 बजे सोनारी झाबरी बस्ती निवासी महिला रीना देवी अपने बच्चे का रिजल्ट लाने के लिए पैदल ही बिस्टुपुर स्थित प्रेम ज्योति स्कूल जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनका पर्स छीन कर फरार हो गए। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर लोगों की नजर बदमाशों पर पड़ी,जिसके बाद पीछा कर सीएच एरिया गोलचक्कर के पास एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई की। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची,जिसके बाद लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया,जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने चली गई।महिला के बयान पर पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश अनीश कुमार शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।