प्रतिनिधि,रजरप्पा। बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पुजारी द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेक्कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद नारियल फोड़कर पुजारियों से रक्षासूत्र बंधवाया।इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। उनके साथ प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद थे।
पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करके, साथ ही पार्टी का विस्तार भी करना है। हमारी पार्टी विस्थापितों, समाज के पिछले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए संघर्षरत है और रहेगी। हमारी पार्टी कुर्मी समाज को भी आदिवासी समाज के समान दर्जा दिलाने के पक्षधर है,क्योंकि इस जाति का एक बड़ा तबका झारखंड में है। इसके लिए संगठन को मजबूत को लेकर प्रदेश में जगह-जगह कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया जा रहा है। इसके बाद वे हजारीबाग में आयोजित होने वाले जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मौके पर संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





