प्रतिनिधि,सिंदरी। आईआईटी खड़गपुर में खनन अभियंत्रण के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता ग्रेट स्टेप -23 में संस्थान के छात्रो ने अपनी तकनीकी ज्ञान का लोहा मनवाते हुए विजेता बनने के साथ कुल छ: प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए।





विभागाध्यक्ष डॉ प्रो पी के सिंह ने प्रतिभागियों ॠषभ और आयुष, अंतिम वर्ष के छात्रो को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभाग के सभी छात्रो को इसी तरह आगे बढने के लिए प्रेरित किया।





संस्थान के निदेशक प्रो डी के सिंह ने छात्रो को कहा कि आईआईटीआईएसएम टेक्समीन के साथ हुए समझौते के तहत उपलब्ध संसाधनो का उपयोग कर उत्कृष्ट खनन अभियंता बन कर देश की सेवा करने का संकल्प लेने को कहा और विभाग के सभी शिक्षको को भी बधाई दी।