प्रतिनिधि,जामा। बीआरसी परिसर में रविवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी की अध्यक्षता में बीआरपी-सीआरपी की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विद्यालय वार समर्पित शिशु पंजी का सीआरपी द्वारा अद्यतन समेकित प्रतिवेदन का सत्यापन कर पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बीईईओ सुधा कुमारी ने निर्देश दिया कि गांव एवं टोला में शिक्षकों द्वारा सर्वे के दौरान में यदि किसी कारणवश किसी घरों का सर्वे नही हो सका है या छूट गया है। वैसे छूटे हुए घरों का सर्वेक्षण कराते हुए तीन दिनों के अंदर सर्वेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।इस दौरान सभी सीआरपी अपने अपने संकुल में शिक्षकों द्वारा किए गए सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करते हुए सर्वेक्षण का सत्यापन करते हुए अंतिम प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से बीपीओ विनोद कुमार, बीआरपी बीरेंद्र नारायण अम्बष्ट, रिसोर्स शिक्षक अजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मुनेश्वर मंडल, ब्रजेश कुमार सहित सभी बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे।





