प्रतिनिधि, चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड के झापा पंचायत के कोल्हुआ गांव में रामवृक्ष भुइयां शुक्रवार को असमय काल का गाल में जाने की घटना प्रकाश में आया है,जिसका मुख्य कारण गांव से आधा किमी पहले बेंदूवारा मौजा में सड़क के बीचोबीच आम का पेड़ होने के कारण एंबुलेंस सहित चार चक्का वाहन नही पहुंच पाता है,जिससे बीमार एवम प्रसव पीड़ा से पीड़ित लोग समय पर अस्पताल नही पहुंच पाते हैं। जिसके कारण असमय मृत्यु हो जा रहा है।





उक्त जानकारी देते हुए गोपाल कुमार राणा, रामप्रताप सिंह, धनंजय सिंह, रामजन्म सिंह, सियंबर सिंह, तेजो राणा, प्रदीप राणा, सत्यम राणा, सुमन सिंह, सकलदेव सिंह, सुनील सिंह, अजीत सिंह, शालिग्राम सिंह, सनी कुमार, सूरज राणा, विकास राणा, पिंटू राणा, कामदेव राणा, उदय सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम सुंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, चतुर्भुज सिंह, संदीप कुमार राम, मनोज राम, प्रदीप राम, नीमन राणा, दिलेश्वर राणा, दिनेश राणा, मनीष कुमार सहित गांव के दर्जनों लोगों ने कहा कि आम का पेड़ सार्वजनिक है, जो गांव जाने वाली कच्ची सड़क के बीचोबीच है। आम के पेड़ के उत्तर दिशा में तालाब और दक्षिण दिशा में अरविंद सिंह एवम नवीन सिंह का रैयती जमीन है। इनके साथ ही बेंदूवारा गांव के लोग न तो पेड़ काटने दे रहे हैं और न ही पेड़ के दाएं बाएं सड़क को चौड़ा करने दे रहे हैं।





ग्रामीणों का कहना है कि गत दिन पूर्व रूबी देवी पति चतरभूज सिंह प्रसव में एकाएक प्रसव पीड़ा बढ़ गया। जिससे ममता वाहन को बुलाया गया। ममता वाहन गांव से आधा किमी पहले पेड़ के पास तक आया और आगे आ नही सका। परिजनों ने रूबी को खाट पर लेटा कर डोली बना कर ले जाने में काफी समय लग गया। जिससे पेट में ही बच्चे ने दम तोड दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार बेंदूवारा, प्रखंड एवम अन्य जगहों में गुहार लगाया, पर आज तक समाधान नहीं हो सका।