प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे।जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय गिद्धौर एवं प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय का जायजा लिया। इस क्रम में परीक्षा केंद्र मध्य विद्यालय में छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था कम देख केंद्राधीक्षक राजकुमार यादव एवं बीआरपी कृष्ण मुरारी शर्मा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल,बिजली के साथ साथ परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ अन्य सुविधा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
गिद्धौर परीक्षा केंद्र के जायजा लेने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्लस टू गंगा स्मारक विद्यालय का भी जायजा लिया। जहां पर सभी व्यवस्था संतोषजनक मिला। उन्होंने परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया।बताया गया कि मध्य विद्यालय गिद्धौर परीक्षा केंद्र पर 390 परीक्षार्थी भाग लेंगे।जबकि प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में 408 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र के 100 मीटर तक धारा 144 लागू कर दिया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के साथ ही 100 मीटर तक किसी भी व्यक्ति को केंद्र के नजदीक रहने का निर्देश नहीं होगा।





