प्रतिनिधि, धनबाद। धनबाद एवं बोकारो सीमा से सटे महुदा, मधूबन, भाटडीह, खरखरी, बरोरा,सोनारडीह तथा धर्माबांध थाना क्षेत्र के तमाम कोलियरी इलाकों मे इन दिनों व्यापक पैमाने पर लोहों की तश्करी जारी है। प्रशासन की कथित मौन दशा में संचालित इस अवैध व काले कारोबार में बोकारो जिला के कोई सिंह एण्ड ब्रदर्स नामक सिंडिकेट समेत अन्य दो तीन सिरफिरे तश्करों कि संलिप्तता की बात बतायी जा रही है। बताया जाता है कि व्यापक पैमाने पर संचालित यह कारोबार तमाम थाना एवं ओपी क्षेत्र के बंद पड़े कोलियरी इलाकों में जारी है जहाँ से तश्कर खुलेआम बोलेरो पिक अप वैन के साथ-साथ मोटर यूक्त ठेलों से लोहे उठा जा रहे है।
सूत्रो के अनुसार बताया जाता है कि बीसीसीएल के कोलियरी क्षेत्र के लोहों की तश्करी करने वाले बोकारो जिला के उक्त नामी-गिरामी सिंडिकेट ने एक तरफ जहां पिंड्राजोरा, भूतनाथ मंदिर,विक्रम ढाबा से लेकर महुदा क्षेत्र में स्क्रेप उठाव के नाम पर कई अवैध डीपू स्थापित कर रखा है।वहीं तमाम कोलियरी से टपाये चोरी के माल को संग्रह कर करोड़ो का काला व्यापार कर रहे है।
बताते है कि लंबे समय से सक्रिय सिंडिकेट तश्करों ने वर्तमान में मधुबन, बरोरा, धर्माबांध, खरखरी, महुदा एवं भाटडीह थाना क्षेत्र के बंद पड़े तमाम कोलियरी चानक, स्टोर एच वी सेक्सन, एल वी सेक्सन आदि ठिकानों में लूट मचाते मशीनरी पार्टस की कटाई पश्चात तश्करी कर रहे है। सूत्रों की माने तो बीसीसीएल के लौह संपत्ति को तश्करों द्वारा उठा ले जाने की मची होड़ में कई दबंग व शातिर मिजाज तश्कर तमाम क्षेत्र में दर्जनों संगठित गुर्गो को सक्रिय कर रखा है जो बड़ी-बड़ी मशीनरी की कटाई पश्चात बोलेरो और पिकअप वैन से गोदाम के ठिकानों तक ले जा रहे है। ज्ञात हो कि इन दिनों तमाम क्षेत्रों में दर्जनों बेरोजगार युवकों को स्क्रेप उठाव के बहाने मोटर युक्त ठेला देकर ठिकानों की तलाशने का कार्य कराया जाता है जिसके आधार पर रात के अंधेरे में कार्य का सफल अंजाम दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि लगभग आधा दर्जन थाना क्षेत्र के कोलियरी इलाकों में मचे लोहा तश्करों की होड़ से एक तरफ़ जहां बीसीसीएल के करोड़ो की संपत्ति पर लूट मची है तो वहीं धड़ल्ले से हो रहे काले कारोबार ने जिला पुलिस प्रशासन पर एक सवाल उत्पन्न कर दिया है। सवाल यह है कि आखिरकार प्रबंधन की लौह संपत्ति पर मची लूट पर विराम कौन और कैसे लगायेगा, अनुत्तरित उक्त सवाल का जवाव आम जनता को तलाशना होगा।





