प्रतिनिधि,बड़कागांव। कांडतरी के एसी युवा संगठन के ओर से महुदी पहाड़ स्थित बुढवा महादेव के प्रागंण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुराग बासु एवं संचालन विकास कुमार भुइयां ने किया। मुख्य अतिथि पूर्वी जिला परिषद सुनीता देवी , बडकागांव प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुखिया पारसनाथ महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता आहोर अखिल भारतीय भुइयां समाज के प्रखंड युवा अध्यक्ष नन्दकिशोर भुइयां, बलेश्वर भुइयां, आलोक नाग मनी,जेएमएम नेता बिनोद यादव, मुख्य रूप से उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को यादगार बनाया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य रूप से उपस्थित बिशेश्वर रजक, गुलाब भुइयां, किशोर मेहता, सुरेश महतो, अरुण ,नारेश राम, अजय राम,साजन रजक,संदिप रिकयाशन, सुरज भुइयां, प्रमोद राम,रवि राम,आंनद कुमार दिपक राय,गोविंद भुइयां, वकील भुइयां आदि उपस्थित थे।