दुबई / तेल अवीव:
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (फ्लाइट FZ 1073) में बीते बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट के भीतर एक पायलट ने अपने ही साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर विमान को क्रैश करने की नाकाम कोशिश की। इस खौफनाक मोड़ पर भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मछार हीरो बनकर उभरे और अपनी अदम्य बहादुरी से एक ऐतिहासिक तबाही को टाल दिया।
सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान आरोपी पायलट ने विमान को क्रैश करने की नीयत से कॉकपिट के अंदर अचानक दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने असीम धैर्य दिखाते हुए हमलावर पायलट का डटकर मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही सतर्क यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को दबोच लिया और उस पर काबू पाया।
इसे भी पढ़ेंः NCRB की रिपोर्ट: एक दशक में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले चार गुना बढ़े
2 मिनट में 17,400 फीट नीचे गिरा विमान
कॉकपिट में हुई इस हिंसक झड़प का असर सीधे विमान की उड़ान पर पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस आपात स्थिति के दौरान विमान दो मिनट से भी कम समय में 17,400 फीट नीचे गिर गया था। हालांकि, कैप्टन मछार और क्रू की सूझबूझ से विमान को संभाला गया। इसके तुरंत बाद फ्लाइट का मार्ग बदलकर उसे उत्तरी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। वहां से आरोपी पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित इजरायल पहुंचाया गया। फ्लाईदुबई ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः सीमा सुरक्षा में गेम चेंजर बना टेथर्ड ड्रोन: 'ऑपरेशन सिंदूर' में सफलता के बाद भारतीय सेना ने दोगुनी की ऑर्डर क्षमता
'9/11 जैसी तबाही टली', इजरायल के प्रधानमंत्री ने किया सलाम
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भारतीय पायलट के शौर्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने लिखा, "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और क्रू व यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। उन्होंने 9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचा लिया।"
कैप्टन स्मित मछार की इस वीरता और त्वरित सूझबूझ की वजह से सैकड़ों मासूम यात्रियों की जान बच सकी। इस घटना के बाद से ही वैश्विक स्तर पर भारतीय कैप्टन के साहस और समर्पण की जमकर तारीफ हो रही है।
#CaptainSmitMachhar #FlyDubai #HeroPilot #AviationSafety #BreakingNews #BraveryInTheSkies #DubaiToTelAviv #IndianHero #FlightFZ1073
#कैप्टनस्मितमछार #फ्लाईदुबई #भारतीयहीरो #अदम्यसाहस #विमानहादसा #ब्रेकिंगन्यूज #इजरायल





