प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को अब सुषमा स्वराज अवार्ड दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।





भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व सुषमा स्वराज अवार्ड की प्रदेश संयोजक डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की अगुवाई में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।





कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि इसमें प्रत्येक जनपद से कम से कम दस बेटियों का चयन किया गया है। यह संख्या और ज्यादा भी हो सकती है। इन्हें अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रशस्ति पत्र में भारत की पूर्व में रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की फोटो भी लगी होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए बेटियों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।सभी जनपदों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया जा रहा है।





साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। राजनीतिक विद्वानों की माने तो भारतीय जनता पार्टी आम लोगों तक पहुंचने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।यही कारण है कि अलग-अलग अभियानों के जरिए युवाओं किसानों लाभार्थियों और महिलाओं को जोड़ने की पहल अभी से शुरू कर रही है।एक बार फिर महिलाओं को जोड़ते हुए सुषमा स्वराज अभियान इसी का एक जीवंत उदाहरण है।