पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।शहर के बूटी मोड़ स्थित लाइफ केयर अस्पताल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों के बीच अपना विश्वास बढ़ाने में सफल हो रहा है। यही वजह है कि पिछले करीब 9 सालों से लगातार झारखंड सहित आसपास के राज्यों में भी लाइफ केयर अस्पताल प्रसिद्धि हासिल कर रहा है।





लाइफ केयर अस्पताल की स्थापना स्किन स्पेशलिस्ट जनरल फिजिशियन दिवंगत डॉ.बीके सिन्हा ने रखी थी,जिनका कोविड 2020 के दौरान देहांत हो गया।हालांकि डॉक्टर बी सिन्हा के समय लाइफ केयर अस्पताल की स्थापना के ठीक 6 महीने बाद ही 2017 में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश अस्पताल के हिस्सा बन ग‌ए।मरीज के सेवा में डाॅक्टर रजनीश न सिर्फ एक चिकित्सक बनकर बल्कि मरीज के साथ उसके परिवार के सदस्यों की तरह उसकी सेवा की।





अस्पताल में डॉक्टर रजनीश ने कई सुविधाएं मरीजों के लिए बढ़ाया है।आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया, ताकि गरीब जरुरतमंद का इलाज निशुल्क हो सके। इतना नहीं कम खर्चे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की ठानी।डॉक्टर रजनीश को स्वास्थ्य सेवा के लिए कोविड वॉरियर्स ऑफ झारखंड अवार्ड सहित कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है।





लाइफ केयर अस्पताल अपनी चिकित्सा व्यवस्था के साथ मरीजों के बीच इसका विश्वास बढ़ा है।यही वजह है कि यहां पर आर्थोमोलॉजी, आईसीयू,एनआइसीयू,बीआईसीयू, प्लास्टिक सर्जरी,घुटना प्रतिरोपण,नेत्र रोग,नेफ्रो,ब्रेन,यूरो , पेयड्रिक,ट्रामा सेंटर,मल्टी स्पेशयलिस्ट,सुपर स्पेशयालिटी जैसी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध है।





वर्तमान में डॉक्टर रजनीश,डॉक्टर हेमलता सहित डॉक्टर राहुल सिन्हा, डॉक्टर रंजीत कुमार,डॉक्टर विवेक गोस्वामी , डॉक्टर मनीष राय,डॉ विकास चंद्रा,डॉक्टर आलोक चंद्रा प्रकाश,डॉक्टर वकार अहमद,डॉक्टर विक्रम,डॉक्टर काशिफ जमाल,डॉक्टर सैमुवल लकड़ा,डॉक्टर रजनीश बरियार, डॉक्टर प्रियंका बरियार सहित अस्पताल स्टाफ,नर्स सभी अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए 24 घंटा तक लगे हैं।





लाइफ केयर अस्पताल के आर्थो स्पेशलिस्ट व निदेशक डॉक्टर रजनीश ने बताया कि लाइफ केयर अस्पताल अब झारखंड सहित दूसरे राज्यों में भी प्रसिद्धि हासिल कर लिया। यहां पर न्यूरो के साथ स्पाइन सर्जरी को भी जोड़ा गया है। घुटना प्रतिरोपण के लिए भी प्रसिद्ध है।यहां विश्वास के साथ मरीज आ रहे हैं।आयुष्मान कार्ड के साथ भी इसको जोड़ा गया है।इसका लाभ जरूरतमंद, करीब मरीजों को मिलता है।





नेत्र रोग विशेषज्ञ व निदेशक डॉक्टर हेमलता ने कहा कि 9 साल अगर लाइफ केयर अस्पताल ने पूरा किया है, तो इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।