प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा पंचायत में वित्तीय समावेशन से सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधि,ग्रामीण एवं महिला सहायता समूह के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय, वित्तीय सलाहकार उदय शंकर मिश्रा, एसकेवीके प्रभारी, डेमोटांड चन्दन कुमार, नवादा शाखा प्रबंधक अमर कुमार, बीपीएम जेएसएलपीएस रामगिरी उरांव, पंचायत मुखिया ननकू महतो एवं पंचायत समिति सदस्य उमा देवी उपस्तिथ थे।
आयोजित शिविर में बैंक ऑफ इंडिया नवादा, विष्णुगढ़ एवं अचलजामु शाखा द्वारा कुल 58 एसएचजी महिला समूह के बीच रूपए 3.48 करोड़ के ॠण कि स्वीकृति एवं 1.03 करोड़ रु ऋण का संवितरण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया,नवादा शाखा द्वारा इस दिन को विशेष बनाते हुए 42 एसएचजी समूह के बीच कुल 2.52 करोड़ रु की स्वीकृति एवं 78 लाख रु का संवितरण किया गया साथ ही विभिन्न सामाजिक बीमा योजनान्तर्गत कुल 38 लोगों को जोड़ा गया।
एलडीएम सुधाकर पाण्डेय ने सरकार एवं बैंक के विभिन्न रोजगारुन्मुख योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया, एफएलसी उदय शंकर मिश्रा ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं विभिन्न माइक्रो फाइनेंस की योजनाओं से शिविर को अवगत कराया।जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित ग्रामीणों ने इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने की सराहना की।





