प्रतिनिधि,दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ़ स्टडीज एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विषय विशेषज्ञ के रुप में कुलपति नामित टीएमबी युनिवर्सिटी भागलपुर के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. निरंजन प्रसाद यादव वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।
इस हाईब्रिड बैठक में बोर्ड ऑफ़ स्टडीज का संचालन एवम विषय प्रवेश विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किया। सदस्यों की सहमति से यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रम के सभी यूनिटों का बारीकी से सारगर्भित तौर पर विषय की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विश्विद्यालय के दिशा निर्देश में आवश्यक मोडिफिकेशन किया गया। वर्तमान समय एवम विषय की महत्ता को देखते हुए कंटेंट में आवश्यक मोडिफिकेशन किया गया। कुल मिलाकर यूजी एवम पीजी के सिलेबस को यूजीसी के मानदंडों के तहत रुचिकर, ज्ञानवर्धक, व्यवहारिक व रोजगारोन्मुखी बनाने का भरसक प्रयास किया गया। साथ ही इलेक्टिव पेपर हेल्थ साइकोलॉजी को बहुत सरल, उपयोगी व व्यवहारिक बनाने का प्रयास किया गया जहां दूसरे विषयों के विद्यार्थी मनोविज्ञान में रुचि बढ़ाने के साथ कैरियर भी बना सकते है। इलेक्टिव पेपर के रुप में फोरेंसिक साइकोलॉजी, कम्युनिटी साइकोलॉजी, क्रिमिनल साइकोलॉजी, योगा एंड मेंटल हेल्थ, साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, पॉजिटिव एंड साइबर साइकोलॉजी जैसे विषयों से विद्यार्थी एकेडमिक लाभ उठा सकते है।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के शिक्षक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने किया।इस हाईब्रिड बैठक में साहेबगंज कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप साह, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के डॉ.स्वतंत्र कुमार सिंह, संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कलानंद ठाकुर व रिसर्च स्कॉलर दशरथ महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभाग के स्टूडेंट्स भी जुड़े थे।





