प्रतिनिधि, इटखोरी। इटखोरी (चतरा) आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए प्रसिद्ध ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर अवस्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर छठ घाटों की साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान में पुलिस प्रशासन राजनेता जनप्रतिनिधि एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों समेत स्थानीय दुकानदारों ने अपना सहयोग प्रदान किया। सफाई के क्रम में छठ घाट की सीढ़ी व नदी के किनारे का वह भाग जहां व्रती आस्था चल गामी एवं उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करेंगे की साफ सफाई इस अभियान के तहत की गई।इस दौरान सफाई अभियान में थाना प्रभारी विनोद कुमार,एसआई बंटी यादव व जवानों का अहम योगदान रहा।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, मंत्री सतीश कुमार सिंह, निर्भय ठाकुर, राकेश झा, रंजय भारती, रतन शर्मा, सुधीर कुमार राय समिति के अध्यक्ष दीपक गिरी हिंदुस्तानी, रवि दांगी पुनीत, राहुल कुमार, प्रकाश दांगी, अनिल अग्रवाल, डब्लू पांडेय, सुनील राम समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।





