प्रतिनिधि,चतरा। इटखोरी में भद्रकाली मंदिर परिसर अवस्थित छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। नेम और निष्ठा के साथ व्रतियों ने भगवान सूर्य को हज़ारों श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया।





इस मौके पर नदी और तालाब तट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की गहमागहमी बनी रही। खाशकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर उगते सूर्य को अर्घ के बाद पूजा अर्चना के पश्चात मां भद्रकाली का दर्शन करने के बाद घर के लिए रवाना हुए। दौरा सूप को भी मंदिर के गर्भ गृह में ले जाने के पश्चात परिक्रमा के बाद घर ले जाया गया।





इस वर्ष इटखोरी प्रशासन की ओर से जिले के कप्तान राकेश रंजन थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर चारो ओर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात थे और समय-समय पर श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश दे रहे थे।महापर्व को लेकर ड्रोन कैमरे से पूरे गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।