पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।प्रखंड के एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम द्वारा आयोजित विजन फॉर विकसित भारत से संबंधित शोध पत्र के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की।





प्राचार्य डाॅक्टर दुलार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान संपदा के माध्यम से भारत को विकसित बनाना है। इसके लिए युवा पीढ़ी को अनुसंधान के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग के प्रोफेसर डॉक्टर मृत्युंजय वर्मा ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल विकसित भारत की दृष्टि से अनुसंधान और प्रकाशन की गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत केंद्रित सार्थक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने हेतु शोधकर्ताओं के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करता है।





कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संदीप कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर श्याम सुन्दर प्रसाद,प्रोफेसर ललित कुमार सिंह, प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी,प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर, प्रोफेसर सकेंद्र मिस्त्री,प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय सहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।