प्रतिनिधि, इटखोरी। इटखोरी (चतरा) प्रखंड अवस्थित सुप्रसिद्ध भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1एवम इकाई 2 के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य,प्रो ललित मोहन सिन्हा,प्रो संदीप कुमार,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के द्वारा की गई।तत्पश्चात पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
प्राचार्य ने कहा कि पंडित नेहरू देश के कर्मठ और जुझारू नेता थे। उनके नेतृत्व में देश की काफी तरक्की हुई। आज की युवा पीढ़ी के लिए इनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है।प्रो. ललित मोहन सिन्हा ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम शिल्पी थे।नेहरू जी को बच्चों से विशेष लगाव था। इसी कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस इकाई 1 के कार्यक्रम प्रभारी प्रो. संदीप कुमार ने की।कार्यक्रम में दशरथ राणा, मो रफीक, यशवंत सिंह,मोहन कुमार,रानी कुमारी,मधु कुमारी सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।





