प्रतिनिधि,बिहिया। बिहिया नगर स्थित सूर्य मंदिर छठ तालाब पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली भव्य तरीके से मनायी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर कमिटी के सदस्य युद्ध स्तर पर कार्य में जुट गये हैं। कमिटी के अनुसार सूर्य मंदिर छठ तालाब पर देव दीपावली को लेकर सोमवार की शाम कुल पांच हजार एक दिये जलाये जाएंगे। इसके अलावा रंगोली, रंग-बिरंगे लाइट एवं रोशनी की भरपूर व्यवस्था की जा रही है, जिससे छठ तालाब पर अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा। देव दीपावली को लेकर गंगा आरती की जाएगी,जिसमें वाराणसी से आये हुए चार विद्वान पूजा व अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।