प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के गांडेय प्रखंड के भोगतिया लोहारी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को बधाई तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही होली के ठीक पहले फासीवादी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर सहित पूर्व में अन्य चीजों में बढ़ाई गई महंगाई के प्रतिवाद स्वरूप इस होलिका दहन पर फासीवादी सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई का दहन करने का आह्वान किया।





होली मिलन समारोह समारोह में मौजूद पार्टी नेता सह किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने होली की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर इस बार की होली को थोड़ा फीका जरूर किया है, लेकिन फिर भी लोग इस त्यौहार को लेकर उत्साहित हैं।कहा कि एक तो फासीवादी सरकार ने अभूतपूर्व महंगाई थोप कर देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। दूसरे, बड़ी तादाद में बाहर कमाने वाले हिंदी भाषी क्षेत्रों के मजदूर, जो होली में बड़े उत्साह और खुशी के माहौल में वापस लौटते थे।इस बार उनके अंदर भी भय का माहौल है। इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।कहा कि, यदि इन मजदूरों को स्थानीय स्तर पर ही काम उपलब्ध होता तो वे रोजगार के लिए परदेश जाने को मजबूर नहीं होते। इसलिए होली के बाद इनके रोजगार को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।उन्होंने अपनी पूरी संवेदना उन परिवारों के प्रति व्यक्त की, जिनके घर के सदस्य मजदूरी करने के लिए बाहर गए हैं।





होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड सचिव महताब अली मिर्जा, श्याम किशोर हांसदा, शंकर वर्मा, यमुना वर्मा, खीरू दास, राजू पासवान, सुकर बास्की, राम किशोर सिंह, दारा सिंह, लखी सिंह, रोहित यादव, टीपन पंडित, रामलाल सिंह, रिंकू साव, सीतालाल हांसदा, उत्तम राय, माला पंडित, दुखन यादव, भातु पंडित, मनोज यादव, रामचंद्र सिंह, किशोर पंडित, टुपलाल पंडित, बिनोद सिंह, बिरजू कोल, झुनुक कोल, कल्पना देवी, जमुनी देवी, सुभद्रा देवी, करमी देवी, शांति देवी समेत अन्य मौजूद थे।