पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।साथ ही 1 जुलाई को सदन के कार्यवाही में राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहकर अपमानित कर गहरा आघात पहुंचाये जाने और पूरे इंडी गठबंधन द्वारा उनके तुष्टिकरण के ऐसी गंदी राजनीति का खुलकर समर्थन किये जाने के विरोध में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक उपरान्त पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन कर घोर विरोध प्रदर्शन करने के साथ जिला अध्यक्ष द्वारा कड़ी आपत्ति जताते हुए यह मांग की गई कि राहुल गांधी और पूरे इंडी गठबंधन अपने इस घोर निंदनीय कथन और कृत्य के लिए पूरे देश के हिन्दुओं से माफी मांगे, अन्यथा भाजपा और देश के हिन्दू इस बात को कभी नही भूलेंगे और आगामी चुनाव में उनको कड़ा सबक जरूर सिखायेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श कर पूरे जिले में किये जाने वाले आगामी विभिन्न प्रमुख कार्यक्रम और आयोजन के साथ सबों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की।बैठक और पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।





