प्रतिनिधि,मनिका। प्रखंड मुख्यालय स्थित अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन पासवान के आवास पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का स्वागत पलामू दौरा से लौटने के क्रम में किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी एवं डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।
मौके पर जिला महामंत्री बंसी यादव, रामदेव सिंह, शंकर दुबे कौशल किशोर प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा,मीना तिवारी,महिला मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष सीटू गुप्ता, मनदीप कुमार,अंकित राज गोलू, मनोज यादव, शंभू प्रसाद, संतोष यादव,मंजय पासवान, बजरंगी कुमार, धीरज प्रसाद, राम गणेश सिंह,विजय सिंह,बसंत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।





