प्रतिनिधि,चौपारण। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न से सम्मानित करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती चौपारण भाजपा मंडल पश्चिमी के द्वारा मनाया गया।





भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने बताया कि जनसंघ काल से जनता पार्टी उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले चेहरों में एक अटल बिहारी वाजपेई का भी है। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी का गठन होता है एक राजनीतिक दल के रूप मे पहले लोकसभा चुनाव मे पार्टी के खाते मे महज दो सीटें ही आयी थी। इसके बावजूद वाजपेई ने हार नही मानी थी और उन्होंने कहा था अंधेरा छंटेगा,सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। इसी का नतीजा है की आज मौजूदा समय में केंद्र की सता से लेकर अनेकों राज्य मे भाजपा की सरकारें हैं।