पुसू प्रतिनिधि,हजारीबाग।हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल दोनों के लिए एक मई को लोकसभा चुनाव नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया है।इस शुभ मुहूर्त में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपना -अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी हजारीबाग के समक्ष भरकर जमा करेंगे।
दोनों प्रत्याशी अपने दमखम के साथ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के महाजुटान में कई दिनों से भिड़ गए। अब दोनों प्रत्याशियों में से जीत किसी एक की ही होनी है और बाकी सब की हार भी होगी,लेकिन शुभ मुहूर्त के दिन निकालने वाले ज्योतिषीय विद्वान के कहने पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अब किसके लिए होगा शुभ और किसके लिए होगा अशुभ। यह भी कहना बहुत मुश्किल है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में अपनी अपनी ताकत के अनुसार पुरजोर मेहनत करके मतदाताओं को रिझाने का काम नामांकन से पहले ही कर रहे हैं। किसके पक्ष में ज्यादा मतदान होगा, कौन विजयमाला पहनकर दिल्ली संसद तक पहुंचेगा यह कहना बहुत मुश्किल है। फिर भी इन सभी लोकसभा प्रत्याशियों की नेता कार्यकर्ता और समर्थक मतदाताओं की भीड़ से हजारीबाग शहर जाम रहेगा।





