भाजपा द्वारा रामगढ विधानसभा एवं बड़कागांव विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन
शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी,कहा-इस बार के चुनाव में झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की होगी जीत
प्रतिनिधि,रामगढ़। शहर के होटल ला मेरिटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ विधानसभा एवं बड़कागांव विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सह मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद थे।बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडे ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा आज लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है। कहा कि इस घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है।बिजली विल जीरों करने और मुफ्त राशन और गैस की व्यवस्था की बात कही गई है।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि घोषणा पत्र में अगले 5 वर्ष में जनता के लिए क्या-क्या किया जाएगा इसका उल्लेख है।वाजपेयी ने कहा कि घोषणा पत्र में देश के गरीब और मध्यम वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है।घोषणा पत्र में युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसानों को सशक्त करने की बात कही गई है। कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं और 3 करोड़ घर अगले 5 वर्ष में मनाये जाऐंगे।कहा कि पाइप द्वारा सस्ती गैस घर घर पहुंचाने के अभियान को तेज किया जाएगा।इस समय घर-घर तक सस्ते गैस सेलेंडर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि घोषणा पत्र में 70 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने की बात कही गई है।सबका साथ,सबका विकास भाजपा के संपल्प पत्र की आत्मा है।कहा कि दिव्यांगों के कल्याण का प्रवाधान घोषणा पत्र में है और दिव्यांगों को पीएम आवास में प्राथमिकता दी जाएगी।मुफ्त राशन योजना अगले 5 वर्ष तक जारी रहेगी।घोषणा पत्र में देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की बात भी कही गई है। एक सवाल के जवाब में वाजपेयी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। झारंखड को लेकर वाजपेयी ने कहा कि यहां की सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगा।
मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, टुन्नू गोप, हजारीबाग लोकसभा सह संयोजक रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रो संजय सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, विजय जयसवाल दीनबंधु पोद्दर, अनिल मिश्रा, दीनदयाल कुमार, राजू चतुर्वेदी, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रंजन फौजी, वासुद तिवारी राजीव रंजन,शिव कुमार महतो ऋषिकेस सिंह,भीम सेन चौहान, अखिलेश प्रसाद, इलारानी पाठक,दिलीप सिंह, विजय जायसवाल, वरूण सिंह, बृजेश पाठक, राजेश ठाकुर, प्रवीण कुमार सोनू, मोहन पांडे, ललन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।





