भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभियान जारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने सबको गौरवान्वित किया:मनीष जायसवाल
प्रतिनिधि, बरही।हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बरही प्रखण्ड के पूर्वी मंडल अंतर्गत दर्जनों गांव में तपिश भरी गर्मी में जनसम्पर्क अभियान चलाया। तपिश भरी गर्मी होने के बावजूद ग्रामीणों ने लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल और बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही प्रखण्ड अंतर्गत कोल्हुआकला पंचायत के तिलैया बस्ती, महुआटांड़, बेला, करगइयो, जवाड, कोल्हुआ, धोबियापहरी, भंडारों पंचायत के तेतरिया भंडारों, बेहराबाद, पुरहरा, बैरिशाल, विजैया पंचायत के गुड़ियों, विजैया चौक, डपोक पंचायत के गरजामो, डपोक, खुर्दजवाड, ओरपरता, बेलहारा, मलकोको पंचायत के बुंडू, बेलादोहर, मलकोको, पड़रिया, बरसोत पंचायत के श्रीनगर, बरसोत और करियातपुर क्षेत्रों का सघन दौरा किया और जनसम्पर्क अभियान चलाया।
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से रुबरु होते हुए मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।मनीष जायसवाल को अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता बेहद उत्साहित थी। हर एक जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के द्वारा मनीष जयसवाल का ढोल-ताशे के साथ अभूतपुर्व स्वागत हुआ।
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने आम जनता से रूबरू होते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और हजारीबाग की जनता के विश्वास पर पार्टी ने भरोसा जताया है। जनसेवा और विकास हमारी प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी इसी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करूंगा। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने मनीष जायसवाल को टिकट देकर लोगों में उत्साह का संचार किया है।हजारीबाग से पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
जनसम्पर्क अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिला महामंत्री सुनील साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, शैलेन्द्र सिन्हा, दिनेश सिंह राठौड़, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, डोमन पांडेय, आकाश जायसवाल, मनितोष यादव, मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, कोल्हुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, भंडारों मुखिया प्रतिनिधि सकलदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, रवि यादव, टेकलाल यादव, पंसस प्रभु यादव, पंसस सुजीता देवी, प्रतिनिधि बिनोद यादव, मणिलाल यादव, बाबूलाल यादव, राजेन्द्र यादव, केदार यादव, बिट्टू यादव, गुड्डू यादव, संतोष यादव सहित अन्य मौजूद रहे।





