विशेष संवाददाता,रांची।सांसद सह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने विधानसभा के सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत नीमडीह और कुकरू प्रखंड के परिगामा,परगमा और दुलमी में जनसंपर्क अभियान चलाया। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण तक हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के योजनाओं का लाभ नीचे स्तर के लोगों तक पहुंचा है। चाहे वह आवास योजना के तहत हो, शौचालय के रूप में हो, उज्ज्वला योजना के रूप में हो, देश के प्रगति के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको आगे आना होगा।
संजय सेठ ने कहा कि चांडिल क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। पिछले पांच सालों में कई काम हुए हैं। सहिया दीदी के लिए आठ सखी मंडल का निर्माण किया गया है। जब मैं गांव जाता था तो सहिया दीदी को कभी पेड़ के नीचे,तो कभी बरामदे पर बैठक करते देख बहुत पीड़ा होती थी। मेरे पहले फंड से ही आठ सखी मंडल का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कई प्रमुख सड़कों का निर्माण हुआ है,जिसमें नीमडीह में लगभग 5 करोड़ 37 लाख की लागत से केतुंगा से बंगाल बॉर्डर तक चांडिल में 7 करोड़ 11 लाख की लागत से रुगढी से पाडडीह तक, चार करोड़ 19 लाख की लागत से तिरुलडीह तक ,4 करोड़ 75 लाख की लागत से छोटा चूंनचूरिया से इचागढ़ तक एवं टिकट से पातकुम तक सड़क का निर्माण हुआ है। इचागढ़ में रोड हो, रेलवे के क्षेत्र में हो, अंडर पास हो या चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा, सदन में प्रमुखता के साथ उठाना ऐसे कई काम हुए हैं और आने वाले समय में और कैसे क्षेत्र का विकास हो इस पर काम किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में मधु गोराई, सारथी महतो,मदन सिंह सरदार, अनीता पारित, बलराम महतो, जादूपति गोप, भारत महतो, प्रभात पोद्दार, दुलारचंद, खुदीराम सिंह, सरदार अजय सिंह मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।





