पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,लातेहार।चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह गुरूवार को चतरा लोकसभा क्षेत्र के बेतला,धवाडीह,लोहड़ी,जोगिया,जुरू,पचमो,कमल केडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को मिलकर भाजपा के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट करने का अपील किया।
चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि अगामी 20 मई को होने वाले चुनावी महापर्व में आप सब मतदाता बढ़ चढ़कर भाग ले और अधिक से अधिक मतदान करें। साथ ही भाजपा को भारी से भारी मतों से विजय बनाने का काम करें।आपका एक वोट देश की दशा और दिशा बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा विजय 10 वर्ष में किया गया गरीबों के कल्याण कार्यों को विस्तार से बताएं और कहा कि अभी गरीबों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्य्क्ष अहिल्या देवी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह,महिला मोर्चा महामंत्री मंजू लता, कृपाल सिंह,विजय राम,दिलीप पासवान,प्रतीमा मिश्रा, श्यामबिहारी सिंह,अक्षय तिवारी,अशोक भारती,सुजीत पासवान,मोहान जोशी,मनीष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।





