पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को यहां एक सादे समारोह में पार्टी को संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में 18 बिंदु हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, जनजातीय कल्याण से लेकर लोक संस्कृति बचाने की बातें करते हैं। संकल्प पत्र पार्टी के लालपुर स्थित कार्यालय में जारी किया गया।





इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा तीसरी धारा के रूप में चुनाव लड़ेगा। हम लोग धर्म निष्पेक्षिता का भाव रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजमो का चुनाव चिन्ह आम जनमानस से जुड़ा हुआ है। यह गैस सिलेंडर का चिन्ह है।





भाजमो प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उनका संकल्प है कि वह राष्ट्रीय विकास के मानचित्र पर रांची को अव्वल स्थान दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। आम जन का समर्थन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस आम चुनाव में जनता-जनार्दन के समर्थन की अपेक्षा है।





संकल्प पत्र जारी करने के अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष पीएन सिंह, पोलिंग एजेंट सोमेन दत्ता, महासचिव आशीष शीतल मुंडा, सचिव मनोज सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद असरार,बख्तावर,रिंकू,सज्जाद,महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी लता समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।